सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Submitted the form along with the records, then got the notice

Amethi News: अभिलेख के साथ जमा किया फॉर्म, फिर मिल गया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Submitted the form along with the records, then got the notice
गौरीगंज कस्बा ​स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ पर एसआईआर के तहत मतदाताओं के फाॅर्म भरवाते बीएलओ। -स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत रविवार को 1489 बूथों पर चले विशेष अभियान में मतदाताओं की भीड़ दिखी। बूथों पर कई मतदाता ऐसे मिले, जिन्होंने मिले नोटिस के साथ अभिलेख लगाकर फॉर्म जमा किए, फिर भी उन्हें दोबारा नोटिस मिल गया है। दोबारा नोटिस जारी होने से बीएलओ संग मतदाता परेशान हैं। हालांकि बूथों पर पहुंचकर युवाओं ने नए मतदाता बनने के फॉर्म छह भरकर जमा किए।
Trending Videos



एसआईआर के तहत अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा क्षेत्रों में 1.08 लाख नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। जिन मतदाताओं की एसआईआर फॉर्म में मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची से माता-पिता या दादा-दादी के नाम का विवरण मांगा गया है। 2003 की सूची में नाम नहीं है तो पहचान और वंशावली सिद्ध करने के लिए 13 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय में छह बूथ हैं। कस्बा निवासी मंजू ने बताया कि पहले नोटिस मिला था, सभी अभिलेखों के साथ फॉर्म जमा किया था। इसके बाद फिर नोटिस मिल गया है।
तीन दिन से वह दौड़ लगा रही हैं। कृष्णलाल ने बताया कि नोटिस मिला है। 2003 की सूची के लिए दूसरे बूथ पर गए थे वहां बीएलओ नहीं मिले। कहा कि वह कई दिनों से भटक रहे हैं।


वार्ड नंबर 16 निवासी राजेश कुमार गौतम व वार्ड नंबर 24 निवासी पिंका देवी ने बताया कि फॉर्म छह भरना है, भरकर जमा कर दिया। जीजीआईसी गौरीगंज में पांच बूथों पर सिर्फ तीन बीएलओ मौजूद मिले। यहां मिले माधवपुर निवासी केदारनाथ जायसवाल ने बताया कि उनके बेटे और बहू को नोटिस मिला है। कहा कि जब मुखिया का सब कुछ सही है तो बेटे का नाम कैसे गलत है। तहसील और बूथ का चक्कर काटना पड़ रहा है। संगीता और बुजुर्ग कैलाशपती ने बताया कि नोटिस मिला था, अभिलेख व फाॅर्म जमा करना पड़ रहा है। 15 दिनों से वह परेशान हैं।


एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि लगातार शिविर लगाकर नोटिस की सुनवाई और निस्तारण कराया जा रहा है। छह मार्च तक दावा व आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed