{"_id":"6a6a508ae946d3c3390589b9","slug":"polygraph-tests-to-be-conducted-on-three-more-suspects-in-the-vimlesh-murder-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-172030-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विमलेश हत्याकांड में तीन और संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विमलेश हत्याकांड में तीन और संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के मडेरिका-सरुवांवा गांव निवासी गंगाप्रकाश सिंह की बहन विमलेश सिंह की हत्या के मामले में तीन और संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नवनीत सिंह की अदालत ने विवेचक प्रमोद कुमार पटेल की अर्जी स्वीकार करते हुए मंगलवार को इसकी अनुमति दे दी। तीनों संदिग्धों ने भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है।
सुल्तानपुर के बंधुआकला के लंगड़ी गांव निवासी विमलेश सिंह (65) की नौ मई की शाम गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके भाई गंगाप्रकाश सिंह ने बंधुआकला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहले समरभीम उर्फ लालू कोरी, अजय कोरी और राजबहादुर सिंह की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके बाद विवेचक ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर साक्षी सिंह, अशोक कुमार सिंह और राकेश कुमार को भी जांच के दायरे में लिया। तीनों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई। सीजेएम ने अर्जी स्वीकार करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीनों संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी।