सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts robbed people of sleep.

Amethi News: बिजली कटौती ने छीनी नींद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power cuts robbed people of sleep.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में कई उपकेंद्रों से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि दिन में भी बार-बार बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। गर्मी और उमस के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और कारोबार पर भी असर पड़ा।



मुसाफिरखाना उपकेंद्र से बुधवार रात 10:14 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो रात 12 बजे बहाल हो सकी। इसके महज 19 मिनट बाद फिर बिजली गुल हो गई और रात 12:50 बजे आपूर्ति दोबारा शुरू हो पाई। वहीं जामों फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 8:20 बजे ठप हुई और 9:37 बजे बहाल हुई। दोपहर 1:09 बजे फिर बिजली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज क्षेत्र के शुभावतपुर के पास ट्रांसफार्मर के निकट आग लगने से तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 8:30 बजे बाधित हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात 11:48 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके अलावा पनियार, शुकुलपुर, जायस, तिलोई, सेमरौता, भादर, जगदीशपुर, बड़गांव और मऊ क्षेत्रों में भी कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


किराना व्यापारी लवकुश उमरवैश्य ने बताया कि बार-बार बिजली बाधित होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं मुसाफिरखाना निवासी वेदव्रत तिवारी ने कहा कि रात में लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को जागकर समय बिताना पड़ा और गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
हालांकि अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई रोस्टर कटौती नहीं की गई है।

पेड़ों की छंटाई के लिए चार घंटे बंद रही आपूर्ति
मुसाफिरखाना। करपिया उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के किनारे पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए बृहस्पतिवार सुबह 10:15 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान जमुआरी, पलिया पूरब और पेरहती गांव के पास कार्य कराया गया। विभाग के अनुसार लाइन से पेड़ों के संपर्क में आने के कारण बार-बार आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।

33 केवी लाइन में फाल्ट से 10 घंटे बाधित रही बिजली

जामों। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूखी गांव निवासी सच्चू सिंह ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि मऊ के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed