{"_id":"6980fb001b99f8e646060baf","slug":"prayagraj-sangam-passenger-arrived-four-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-157926-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज संगम पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज संगम पैसेंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा और धुंध के चलते लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। गौरीगंज स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें सोमवार को या तो निरस्त रहीं या फिर अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
प्रयागराज-हरिद्वार एक्सप्रेस सोमवार को करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल भी लगभग दो घंटे की देरी से गौरीगंज आई। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। वहीं वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के निरस्त रहने से लखनऊ, मुरादाबाद और देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। प्रतापगढ़ की दिशा में जाने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर चार घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस लगभग दो घंटे विलंब से आई, जबकि अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बताया कि मंगलवार को वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Trending Videos