सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Revision classes will make it easier for students to prepare for board exams.

Amethi News: रिवीजन क्लास से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बच्चों को होगी आसानी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Revision classes will make it easier for students to prepare for board exams.
 गौरीगंज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा तैयारी से जुड़ी जानकारी देती शि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों में परीक्षा तैयारी को सुनियोजित तरह से अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इसके तहत पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर अंक दिलाने के उद्देश्य से रिवीजन क्लास संचालित हो रही हैं। इन कक्षाओं में मॉडल पेपर के अभ्यास के साथ उत्तर लेखन की विधि, प्रस्तुतीकरण और समय प्रबंधन पर विशेषतौर से ध्यान दिया जा रहा है।
Trending Videos



जिले में 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 186 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल के 25,620 और इंटरमीडिएट के 22,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को अनुशासित अध्ययन का अभ्यास कराया जाए। 10 फरवरी तक विशेष रिवीजन क्लास आयोजित होंगी। इस दौरान मॉक टेस्ट के जरिए छात्रों को परीक्षा के माहौल से परिचित कराया जा रहा है। शिक्षक विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिह्नित कर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही कक्षा स्तर पर मार्गदर्शन देकर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। रिवीजन क्लास में उत्तर लेखन की शुद्धता, शब्द सीमा का पालन और प्रश्न के अनुरूप बिंदुवार उत्तर लिखने की जानकारी देने के साथ ही संदेह निवारण सत्रों में कठिन अध्यायों और अवधारणाओं पर चर्चा की जा रही है।


शिक्षकों का प्रयास है कि विद्यार्थियों में विषय की मूल समझ विकसित हो और वह आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। रिवीजन क्लास और मॉक टेस्ट से विद्यार्थियों को आत्म मूल्यांकन का अवसर भी मिल रहा है।


योजनाबद्ध तैयारी से परीक्षा परिणाम बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद रिवीजन क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा उपयोगी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। मॉडल पेपर, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन पर केंद्रित अभ्यास से छात्रों को बेहतर प्रदर्शन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed