{"_id":"69b70113871738f2b4021e42","slug":"pregnant-woman-dies-in-bike-collision-four-people-including-husband-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-161051-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक भिड़ीं, गर्भवती की मौत, पति सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक भिड़ीं, गर्भवती की मौत, पति सहित चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। बाजारशुकुल के रानीगंज मार्ग पर पूरे हसन तिवारी गांव के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाराबंकी के रामसनेहीघाट के असंद्रा के पूरे चेतई गांव निवासी गर्भवती आरती (35) की मौत हो गई।
वह मुसाफिरखाना से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही थीं। हादसे में उनके पति सौरभ (38) के साथ दूसरी बाइक पर सवार अ
योध्या के कुमारगंज के घोड़वल निवासी पिता-पुत्र और एक अन्य घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
सौरभ ने बताया कि वह पत्नी आरती को मुसाफिरखाना कस्बा स्थित केंद्र पर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की परीक्षा दिलाने बाइक से
आए थे। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाजारशुकुल के रानीगंज मार्ग पर पूरे हसन तिवारी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में वह और उनकी गर्भवती पत्नी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के घोड़वल निवासी रामसजीवन (60), उनके बेटे गोविंद (23) और गांव के ही कुलदीप (22) भी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा बाजारशुकुल क्षेत्र में हुआ है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
Trending Videos