सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prizes were distributed to the winners of the tournament.

Amethi News: टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prizes were distributed to the winners of the tournament.
बैडमिंटन टूर्नामेंट के समपान पर सम्मानित हुए ​खिलाड़ी। - फोटो : बैडमिंटन टूर्नामेंट के समपान पर सम्मानित हुए ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। स्वर्गीय देवी प्रसाद त्रिपाठी की स्मृति में अमेठी बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 23 से 25 मार्च तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos

मिक्स्ड डबल्स 40 प्लस में जितेंद्र शर्मा व मीता दास की जोड़ी विजेता रही, जबकि विकास कुमार अग्रवाल व निशि अग्रवाल उपविजेता रहे। मेंस डबल्स 40 प्लस में ऐश्वर्य यादव व विनय कुमार विजेता और जितेंद्र शर्मा व विकास कुमार अग्रवाल रनर अप रहे। वूमेन सिंगल 40 प्लस में मीता दास ने पहला, अर्चना सिंह ने दूसरा और निशि अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिक्स्ड डबल्स ओपन में आलोक अग्रहरि व गौरी पांडेय विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वूमेन डबल्स ओपन में शगुन राय व तनिष्का सिंह ने बाजी मारी, जबकि आकांक्षा शुक्ला व जिगमीत उपविजेता रहीं। मेंस डबल्स में आलोक अग्रहरि व आशुतोष सिंह विजेता और अजीत व कुलदीप रनर अप रहे। वूमेन सिंगल्स में शगुन राय प्रथम, आकांक्षा शुक्ला द्वितीय और वैष्णवी तिवारी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में बॉयज अंडर-13 में वीर विक्रम सिंह, अंडर-11 में अर्जुन सिंह, गर्ल्स अंडर-11 में आद्या सिंह, अंडर-17 में गौरी पांडेय और अंडर-19 में नाव्या सिंह विजेता रहीं। गर्ल्स डबल्स अंडर-13 में आद्या व शिनाया की जोड़ी और मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 में शुभ शर्मा व गौरी पांडेय की जोड़ी विजेता रही।
समापन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि जीत और हार दोनों का विश्लेषण जरूरी है। समारोह में विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र, किट बैग, उपहार और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed