{"_id":"69de8e95e9110c9f1a09e1db","slug":"queue-in-the-sun-cylinder-not-available-amethi-news-c-96-1-ame1002-163370-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धूप में कतार, नहीं मिलता सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धूप में कतार, नहीं मिलता सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
भेंटुआ के नौगिरवा स्थित साईं एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए खड़े उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेंटुआ के नौगिरवा स्थित साईं गैस एजेंसी पर सिलिंडर संकट ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। उपभोक्ता रोज तेज धूप में घंटों कतार में खड़े रहते हैं, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे परिवारों के सामने रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाई बढ़ गई है।
सुबह होते ही एजेंसी परिसर के बाहर भीड़ जुट जाती है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा लाइन में लगकर बारी का इंतजार करते हैं। समय बीतने के साथ धूप तेज हो जाती है, लेकिन कतार में खड़े लोगों की उम्मीद बनी रहती है। दोपहर तक इंतजार के बाद भी जब सिलिंडर नहीं मिलता तो लोग मायूस होकर लौट जाते हैं। एजेंसी परिसर में छाया या बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी की सुविधा भी नहीं है। इससे धूप में खड़े रहना और कठिन हो जाता है।
एजेंसी मैनेजर राम बहादुर सिंह ने बताया कि आपूर्ति में समस्या बनी हुई है। होम डिलीवरी व्यवस्था शुरू की गई है। उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर घर तक पहुंचाने की बात कही गई है। पहले से लंबित बुकिंग के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
मजबूरी में लकड़ी जलाकर बना रहे खाना
भीमी पितंबरपुर के धर्माता बताते हैं कि 20 मार्च को बुकिंग कराई थी। कई बार एजेंसी पहुंचे, हर बार यही कहा गया कि सिलिंडर नहीं आया। धम्मौर के उघरपुर निवासी राहुल यादव ने 21 मार्च को बुकिंग कराई थी। उनका कहना है कि काम छोड़कर बार-बार आना पड़ता है, फिर भी न सिलिंडर मिला और न कोई स्पष्ट जानकारी मिली। नौगिरवा की प्रेमा देवी ने बताया कि हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ है। धुएं से दूर रहने की सलाह मिली है, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लकड़ी जलाकर भोजन बनाना पड़ रहा है। सेमरा बाबा का पुरवा निवासी जगपति ने चार अप्रैल को बुकिंग कराई थी। धम्मौर के शुभम, राम महेश और उलरा की सावित्री भी कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। सभी का कहना है कि हर बार निराशा ही हाथ लगती है।
Trending Videos