{"_id":"69e526cf774c8328d807d524","slug":"ratwalia-dandupur-road-will-be-made-concrete-amethi-news-c-96-1-ame1002-163744-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पक्का बनेगा रतवलिया-दांदूपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पक्का बनेगा रतवलिया-दांदूपुर मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजफत्तेपुर। सिंहपुर विकासखंड में इन्हौना-महाराजगंज मार्ग से जुड़े रतवलिया-दांदूपुर होते हुए पूरे सर्वजीत सिंह तक जाने वाले तीन किलोमीटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 224 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क सुधरेगा और करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
यह मार्ग रतवलिया, परसौना, पूरे संत, गोधना, पूरे बैशन, दांदूपुर, हरिहरपुर सहित कई गांवों को जोड़ता है। वर्तमान में सड़क का कुछ हिस्सा खड़ंजा है, जबकि शेष भाग कच्चा होने के कारण लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय हालात और खराब हो जाते हैं। जगह-जगह पानी भरने से रास्ता फिसलन भरा हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं, जिससे राहगीरों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
सड़क पक्की होने के बाद ब्लॉक मुख्यालय, अहोरवा भवानी मंदिर, बैंक, डाकघर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच आसान हो जाएगी। ग्रामीण शिवसागर, अमित यादव, रामू, राजेश यादव और हरिप्रसाद ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी।
तय समय सीमा में होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता डीके गंगवार ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा और विभाग इसकी निगरानी करेगा, ताकि सड़क टिकाऊ और सुरक्षित बन सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X