फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief from light rain; waiting for a heavy downpour.

Amethi News: रिमझिम बारिश से राहत, झमाझम का इंतजार

Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Relief from light rain; waiting for a heavy downpour.
गौरीगंज शहर में सोमवार को हो रही बारिश। -संवाद
अमेठी सिटी। सावन में जिले में अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को कई स्थानों पर रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली, मगर खेतों के लिए पानी पर्याप्त नहीं रहा।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। शहर की कई गलियों में भी पानी जमा रहा।
विज्ञापन


रमईपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिली, मगर खेतों में धान की फसल के लिए अभी पर्याप्त पानी नहीं हुआ है। आतानगर निवासी सुनील सिंह ने बताया कि मौसम सुहाना होने से लोगों को राहत मिली है। मोहम्मद जावेद के अनुसार बारिश के दौरान बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद किसान धान समेत अन्य फसलों में यूरिया और टॉप ड्रेसिंग का काम कर रहे हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण कई किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। किसानों को अब तेज बारिश का इंतजार है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed