सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve to follow the ideals of Dr. Ambedkar

Amethi News: डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Dr. Ambedkar
बाजारशुकुल कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकली रैली में मौजूद लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों के साथ भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस, आप सहित अन्य दलों ने जयंती पर बाबा साहब को याद किया। अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जायस, तिलोई, सिंहपुर, संग्रामपुर, जामों, भेंटुआ, फुरसतगंज और भादर में हजारों लोग समारोहों में शामिल हुए। सभी तहसीलों में करीब 250 झांकियां निकाली गईं। इस दौरान लोगों ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Trending Videos



जिला मुख्यालय गौरीगंज में आंबेडकर महासभा, आंबेडकर कल्याण समिति और प्रोटॉन संगठन की ओर से जनसभा व भंडारे का आयोजन किया गया। आंबेडकर कल्याण समिति ने जुलूस के समापन के बाद सभा की। भादर के जनतानगर में भी सभा हुई, जिसमें 24 से अधिक झांकियां शामिल थीं। अमेठी के रामलीला मैदान से 50 छोटी-बड़ी झांकियों का जुलूस लगभग साढ़े तीन घंटे नगर भ्रमण के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर को पढ़ने से अधिक आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने सभी वर्गों के लिए काम किया और समाज को नई दिशा दी। बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने सामाजिक और आर्थिक असमानता दूर करने के संदेशों पर प्रकाश डाला।




कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने जीवनभर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया।




सपा विधायक महराजी प्रजापति और सपा नेता अनुराग प्रजापति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामउदित यादव व प्रवक्ता राजेश मिश्र, आम आदमी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ल और छात्र संगठन एसएफआई ने भी जयंती मनाई।




भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और संविधान की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने जगदीशपुर के कमरौली में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डाला।



गौरीगंज बार एसोसिएशन के संरक्षक चंद्रभान यादव के नेतृत्व में भी कार्यक्रम हुआ। बाजारशुकुल में विधायक सुरेश पासी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। अमेठी में गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed