सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Simple came chemistry paper

Amethi News: सरल आया रसायन विज्ञान का पेपर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Simple came chemistry paper
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। 70 अंकों के प्रश्नपत्र ने विद्यार्थियों को अलग-अलग अनुभव दिए। हालांकि, अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल आया है।
Trending Videos



परीक्षा आरंभ होने से काफी पहले ही विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद उन्हें कक्ष में भेजा गया। केंद्र से बाहर निकलते ही विद्यार्थी आपस में प्रश्नों पर चर्चा करते दिखे। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम आधारित बताया। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन करने वालों के लिए पेपर संतुलित रहा। कुछ सवाल घुमाकर पूछे गए थे, जिन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिवांश मौर्य ने बताया कि रसायन विज्ञान विषय को लेकर मन में आशंका थी, मगर प्रश्नपत्र अपेक्षा से सरल आया। आस्था गुप्ता ने बताया कि कुछ ही सवाल उलझाऊ थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। प्रतिज्ञा मौर्य ने बताया कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का भाग अपेक्षाकृत अधिक रहा। न्यूमेरिकल और बहुविकल्पीय प्रश्नों ने कई विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर किया। कुछ विद्यार्थियों ने अंक संतोषजनक आने की उम्मीद जताई। प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed