सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students made useful models on Science Day

Amethi News: विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों ने बनाए उपयोगी मॉडल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students made useful models on Science Day
गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडल का मूल्यांकन करते ​शिक्षक। स
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान सप्ताह के तहत शुक्रवार को विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित भव्य मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल पर खड़े होकर मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
Trending Videos



सान्वी, दीक्षा, मान्या और दिव्यांशी ने सेंसर आधारित स्मार्ट डस्टबिन का मॉडल तैयार किया। छात्राओं ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन के पास पहुंचता है, सेंसर सक्रिय होकर ढक्कन स्वतः खोल देता है। अपूर्वा, उत्प्रेरणा और कोमल ने गणित के जटिल सूत्रों को सरल ढंग से समझाने वाला मॉडल प्रस्तुत किया। अन्य विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी की परिकल्पना, भविष्य के परिवहन तंत्र, स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर, ईको रिएक्टर तथा लेजर तकनीक से किडनी की पथरी तोड़ने की प्रक्रिया जैसे विषयों पर भी मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रीत मिश्रा, प्रत्यूषा, कुंवर प्रखर, अंकित मौर्य, अमन कुमार और अमनदीप सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की समन्वयक एवं रसायन विज्ञान की प्रवक्ता रेखा ने कहा कि विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों में उत्कृष्ट मॉडल तैयार किए हैं। प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि विकसित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां कराई जाती हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्य बीपी सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, जेश कुमार यादव, विकास चंद्र श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, हरिशंकर पांडेय और संदीप कुमार गुप्त सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed