सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Success comes from hard work and dedication

Amethi News: कड़ी मेहनत व लगन से मिलती है सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Success comes from hard work and dedication
विज्ञापन
जामों। मनुष्य कड़ी मेहनत और लगन के साथ ईश्वर पर भरोसा रखकर कार्य करे तो सफलता प्राप्त होती है। यह बात अगरांवा के पूरे भोला पांडेय गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को वृंदावन धाम से आए प्रवाचक मुकेश आनंद महाराज ने कही।
Trending Videos



प्रवाचक ने कहा कि सत्य का मार्ग अपनाकर धर्म और समाज उत्थान के कार्य करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ता है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का उल्लेख करते हुए बताया कि कम आयु में ही ध्रुव ने कड़ी साधना और दृढ़ संकल्प से उच्च स्थान प्राप्त किया। आज भी उनका स्मरण श्रद्धा के साथ किया जाता है। आज के युवाओं को ध्रुव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सामाजिक विकास से ही देश का उत्थान संभव है। कथा स्थल श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन जाता है, जहां लोगों को आत्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि सत्संग से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान कृपाशंकर पांडेय, सरोज पांडेय, सुरेशदत्त पांडेय, आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed