सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenage girl who went to buy milk died in an accident, brother injured

Amethi News: दूध लेने गई किशोरी की हादसे में माैत, भाई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who went to buy milk died in an accident, brother injured
विज्ञापन
संग्रामपुर। अमेठी-किठावार मार्ग पर मेला बगिया चौराहे के पास शुक्रवार शाम एसयूवी की चपेट में साइकिल आने से कंसापुर निवासी गुड़िया चौरसिया (16) की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई प्रांजल घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
Trending Videos



शारदा चौरसिया के अनुसार उनकी बेटी गुड़िया अपने भाई प्रांजल के साथ साइकिल से दूध लेने गई थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में साइकिल आ गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। चालक वाहन समेत मौके से चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गुड़िया की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रांजल की हालत में सुधार होने पर दवा देकर घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को गुड़िया ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।


बहन की शादी से पहले मौत, परिजन गमगीन
परिवार के अनुसार 20 अप्रैल को बड़ी बेटी शिखा की शादी है। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। गुड़िया की मौत के बाद मां साधना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शारदा चौरसिया रिश्तेदारों को निमंत्रण देने दिल्ली गए थे। सूचना मिलते ही घर लौट आए। भाई मंगेश, प्रांजल और बहन शिखा सहित परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed