फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager found hanging in suspicious circumstances; dies.

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर, मौत

Thu, 30 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager found hanging in suspicious circumstances; dies.
शाहगढ़। मोहनगंज के गौरा चिलौली गांव में मंगलवार रात विशाल (17) संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उतारकर तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



विकास के अनुसार मंगलवार शाम भोजन करने के बाद उनका चचेरा भाई विशाल अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात वह बिस्तर पर नहीं मिला। तलाश करने पर वह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विशाल की असमय मौत के बाद मां चंद्रावती बेसुध हैं। बहन सुनीता और भाई साहिल व मोहित का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed