{"_id":"699df96a4c9cb4717902836b","slug":"tent-businessmans-son-found-murdered-with-throat-slit-body-found-in-bushes-amethi-news-c-96-1-ame1002-159626-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टेंट कारोबारी के बेटे की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टेंट कारोबारी के बेटे की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल कस्बे में मृतक शाहिद के रोते बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
बाजारशुकुल। कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के 23 वर्षीय पुत्र शाहिद की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह इंटर कॉलेज मार्ग पर पुलिया के पास झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। शरीफ की तहरीर पर शाहिद के एक दोस्त समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में शाहिद की तलाकशुदा पत्नी का भाई भी शामिल है।
शरीफ के मुताबिक, शाहिद सोमवार रात करीब आठ बजे फोन पर बातचीत करते हुए घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी बंद मिला। मंगलवार सुबह कस्बावासियों ने गैस एजेंसी के पास नाले किनारे झाड़ियों में शाहिद का लहूलुहान शव देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। शाहिद के गले और चेहरे पर गहरे घाव मिले हैं। शरीफ ने कस्बा निवासी कफील, गुलाम मोहम्मद तथा पूरे लोहांगी दक्खिनगांव निवासी सुहैल और इरफान पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
संदिग्धों से पूछताछ
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2021 में शाहिद पड़ोसी गांव की एक युवती के साथ मुंबई चला गया था। परिजनों की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद वह कुछ दिनों में लौट आया। बाद में दोनों ने निकाह कर साथ रहने का निर्णय लिया। कुछ समय बाद वे पानीपत चले गए, जहां आपसी विवाद के चलते शाहिद पत्नी को छोड़कर वापस आ गया। पत्नी अपने परिजनों के साथ लौट आई और बाद में दोनों का तलाक हो गया। वर्ष 2023 में उसकी पूर्व पत्नी का निकाह दूसरी जगह हो गया। परिजनों का कहना है कि उसी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी आधार पर पूर्व पत्नी के भाई को नामजद किया गया है।
अभी आ रहा हूं कह कर गया, फिर नहीं लाैटा
शाहिद की हत्या के बाद मां शहनाज बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बताती हैं कि बेटे से खाना खाने को कहा था। उसने कहा था, अभी आ रहा हूं। फोन पर बात करते हुए वह घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। भाई जाहिद, समीर और बहनें समीरा, मंतशा व सानुमा भी गहरे सदमे में हैं। पिता शरीफ ने बताया कि शाहिद को 10 मार्च को ओमान जाना था।
जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos