{"_id":"69e527515f577198d30ee94a","slug":"the-family-did-not-perform-the-last-rites-amethi-news-c-96-1-ame1002-163798-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जायस के मोहना गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जायस। भीरा मजरे मोहना गांव में चार दिन से लापता ज्ञानचंद्र पासी (32) का शव कुएं में मिलने के बाद रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पीड़ित परिजनों के गांव पहुंचे भीम आर्मी के देवेंद्र भीमराज और कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
खबर लिखे जाने तक मान मनौवल का दौर जारी रहा, मगर अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को गांव के पास स्थित कुएं से ज्ञानचंद्र का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले गुमशुदगी की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। मृतक की मां रजपता ने एक व्यक्ति पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
रविवार को परिजन रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और परिजनों व कार्यकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए उन्हें समझाया। इसके बाद भी परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हुए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X