सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tight security will be in place on Holi.

Amethi News: होली पर होगी चाक-चौबंद सुरक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tight security will be in place on Holi.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू कर दी है। पूरे जिले को चार जोन और 13 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक जोन की कमान संबंधित एसडीएम और क्षेत्राधिकारी संभालेंगे।
Trending Videos



तीन मार्च से सभी सेक्टरों में नियमित गश्त शुरू होगी, ताकि संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी बनी रहे।इस बार 2,048 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। सभी स्थलों पर ड्यूटी कर्मी आयोजन समितियों से समन्वय स्थापित कर संपर्क विवरण साझा करेंगे। दहन के समय प्रति घंटे रिपोर्ट अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से पूरे जनपद की गतिविधियों पर सीधी नजर रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल तत्काल रवाना किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में जहां-जहां विवाद दर्ज हुए थे, उन स्थानों पर पीआरवी की विशेष तैनाती रहेगी। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे संचालित होंगे, जबकि प्रमुख चौराहों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं।


बैठक में सतर्कता बरतने के निर्देश

डीआईजी ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर सौहार्द बनाए रखने का संदेश देंगे। पीस कमेटी बैठकों में आपसी विश्वास मजबूत करने पर जोर है।
लेखपाल व सिपाही को क्षेत्रीय जिम्मेदारीसभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को होलिका दहन स्थलों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी। जुलूस मार्गों को बाधारहित रखने के निर्देश हैं। पर्व के दिन लेखपाल और हल्का सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देंगे।



अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

एसपी ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों पर अफवाहों की निगरानी की जा रही है, ताकि पर्व का उत्साह सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed