{"_id":"6969360526730b25230510e7","slug":"two-village-heads-will-participate-in-the-republic-day-parade-amethi-news-c-96-1-ame1022-156624-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे दो ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे दो ग्राम प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगदीशपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरौचा तेतारपुर और कपूरीपुर के ग्राम प्रधानों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का आधिकारिक आमंत्रण मिला है। पंचायती राज विभाग से जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर दिया गया है। जिले की दो ग्राम पंचायतों को मिले इस सम्मान से लोग उत्साहित हैं।
ग्राम पंचायत मरौचा तेतारपुर सार्वजनिक पुस्तकालय, सह कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सोलर शक्ति केंद्र, सोलर आटा मिल और महिला सिलाई केंद्र जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए जिले में पहले स्थान पर चयनित हुई थी। इन्हीं नवाचारी और जनोपयोगी कार्यों के चलते पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई थी। मरौचा तेतारपुर के ग्राम प्रधान दिनेश मौर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का आमंत्रण पूरे गांव के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
कपूरीपुर के ग्राम प्रधान उमापति तिवारी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का आमंत्रण मिला है। यह सम्मान गांवों में कराए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों के आधार पर दिया गया है। कहा कि उनकी ग्राम पंचायत दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है। पहली बार जिले में बेहतर कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को जिले में तीसरा स्थान मिला था, जिसमें सात लाख रुपये मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बार 11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। इस धनराशि से ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, गोशाला, अन्नपूर्णा भवन, इंटरलॉकिंग निर्माण सहित कई बुनियादी और जनहित से जुड़े विकास कार्य कराए गए, जिससे गांव को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिली। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों प्रधानों को आमंत्रण भेज दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति ठीक रही।