सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Board exams to be held from today at 85 centres

Amethi News: 85 केंद्रों पर आज से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams to be held from today at 85 centres
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए सिटिंग प्लान तैयार करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से 85 केंद्रों पर शुरू हो रही है। हाईस्कूल में 25,620 और इंटर में 22,713 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा अवधि में केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी।
Trending Videos



पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उनकी मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद कॉपियां सील की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च क्षमता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केवल अधिकृत मजिस्ट्रेट और शिक्षक ही परिचय पत्र के साथ परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा संचालन के लिए तीन हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक कक्ष में निर्धारित संख्या में कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।



त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी

बोर्ड परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से सभी 85 केंद्र जोड़े गए हैं। कैमरों की डिवाइस जिला मुख्यालय स्थित जीजीआईसी, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी और लखनऊ स्थित शासन के कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं। हर केंद्र की सतत निगरानी होगी और रैंडम जांच भी की जाएगी। सभी केंद्रों के बाहरी हिस्से की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल की व्यवस्था भी की गई है।


आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर कक्ष निरीक्षक जिम्मेदार
मूल्यांकन के दौरान किसी उत्तर पुस्तिका से रुपये या आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर संबंधित कक्ष निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह के निर्देश पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को पहले ही नियमों से अवगत कराएं, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी।


जीजीआईसी में जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

गौरीगंज स्थित जीजीआईसी को संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के बाद सील बंडल निर्धारित समय में वहीं जमा होंगे। स्ट्रांग रूम में पुलिस निगरानी और लाइव कैमरा व्यवस्था रहेगी।


यह हैं प्रमुख नियम :

- स्ट्रांग रूम 24 घंटे कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
- मोबाइल लेकर केंद्र पर नहीं मिलेगा प्रवेश।

- सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखी जाएगी।
- परीक्षा कक्ष और स्ट्रांग रूम में मोबाइल प्रतिबंधित।

- प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे।
- संबंधित विषय के शिक्षक की उसी विषय की ड्यूटी नहीं लगेगी।


आंकड़ों पर एक नजर

परीक्षा केंद्र: 85

हाईस्कूल परीक्षार्थी: 25,620
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी: 22,713

सेक्टर मजिस्ट्रेट: 13
स्टेटिक मजिस्ट्रेट: 85

वाह्य केंद्र व्यवस्थापक: 85
जोनल मजिस्ट्रेट: 04

मॉनिटरिंग सेल: 7900226622
कंट्रोल रूम: 8948001101

डीआईओएस: 9454457413
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed