सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers stopped the work and staged a sit-in

Amethi News: ग्रामीणों ने रुकवाया काम, दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the work and staged a sit-in
जगदीशपुर के थोरी आम घाट से भूली नगर मार्ग के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए धरने पर बै
विज्ञापन
जगदीशपुर। थोरी आमघाट से भूलीनगर मार्ग के निर्माण को लेकर शुक्रवार को माहौल गरम रहा। 49 लाख रुपये से बन रही 1570 मीटर लंबी सड़क में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम रोकवा दिया और धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह भी ग्रामीणों के साथ नजर आए। प्रदर्शन के दौरान मार्ग के नवनिर्माण में प्रयुक्त सामग्री में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई।
Trending Videos



स्थानीय राकेश शुक्ला, राहुल आशीष, अजय, विजय, सुंदर, संतराम, श्रवण, लालता, भरत और मनीराम का कहना है कि यह मार्ग भूलीनगर से थोरी गांव के आमघाट होते हुए रायबरेली-अयोध्या हाईवे तक संपर्क स्थापित करता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क की पटरी बनाने के लिए आसपास के खेतों से मिट्टी निकाली गई। डामर की परत पतली दिखाई दे रही है और गिट्टी में डामर का मिश्रण भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता महेश गौड़ ने स्थल का निरीक्षण किया और कार्य मानक के अनुरूप कराने का भरोसा दिया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण की दो वर्ष की गारंटी रहती है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित संस्था मरम्मत करेगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाध्यक्ष तनुज पाल पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed