सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voter list revision program released for Panchayat elections

Amethi News: पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision program released for Panchayat elections
विज्ञापन
अमेठी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारिणी जारी कर दी है। डीएम संजय चौहान ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा, जिसे आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Trending Videos



बताया कि पंचायत चुनावों को देखते हुए यह पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इसके तहत मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों व स्थलों का क्रमांकन और मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग की जाएगी। साथ ही मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संशोधन और पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकें। बताया कि वृहद पुनरीक्षण अभियान के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि किसी भी नागरिक को नाम जुड़वाने या संशोधन कराने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed