सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Warrant issued against two accused

Amethi News: दो आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued against two accused
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने और असलहा बरामदगी से जुड़े 19 वर्ष पुराने मामले में एडीजे पंचम सुल्तानपुर राकेश यादव की अदालत ने बिहार के दो आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
Trending Videos



बिहार के मुंगेर जिले के निवासी मो. जमशीद और मो. इस्लाम न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके चलते मामले की सुनवाई प्रभावित हो रही है। हाल ही में गवाही देने पहुंचे सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हरिशंकर से जिरह की कार्रवाई भी नहीं हो सकी। वहीं शासकीय अधिवक्ता ने अतिरिक्त अभियोजन साक्ष्य प्रस्तुत करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जामों थाने के तत्कालीन पुलिस अधिकारी हरिशंकर ने 31 दिसंबर 2006 को तीन रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। आरोप है कि गौतमपुर निवासी रामबख्श शुक्ल तथा बिहार के मो. जमशीद और मो. इस्लाम ने ददनपुर कटारी-कदूनाला जंगल के पास तत्कालीन थाना प्रभारी कृपाशंकर दीक्षित पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलहे भी बरामद किए थे। अदालत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अमेठी के माध्यम से बिहार पुलिस को पत्र भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed