{"_id":"6a26349bc3d76b0c690a0a9a","slug":"video-amatha-ma-palsa-bharata-parakashha-ka-le-paravasha-shanpr-darana-sasatava-oura-kayaaarata-tama-ka-ha-nagarana-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से अमेठी में 12 केंद्रों पर हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 28,512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों के आसपास की दुकानों को भी बंद कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में जिले को तीन जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, यूपी-112 पीआरवी और एंबुलेंस की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई है।
नकल और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सैनिटाइजेशन टीम तैनात की गई है। केंद्रों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जबकि प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्यूआरटी टीम सक्रिय है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। सोशल मीडिया सेल भी विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर नजर रख रही है।
पुलिस अधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लागू हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।