{"_id":"6a2650a0204997725b0fbc68","slug":"video-amatha-ma-sarakara-taka-ka-safaii-ka-tharana-karata-lgana-sa-yavaka-ka-mata-parajana-na-lgaya-lparavaha-ka-aarapa-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
यूपी के अमेठी में संग्रामपुर के पूरे मुरारपुर मजरे उत्तरगांव निवासी अभयनंदन (22) की सोमवार सुबह सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने तक उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया।
मृतक के पिता शीतला प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने अभयनंदन को मजदूरी के लिए बुलाया था। आरोप है कि उसे सरकारी टंकी की सफाई के लिए सीढ़ी और अन्य सामान के साथ मौके पर ले जाया गया। सफाई के दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव घर ले आए। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए बिना युवक से टंकी की सफाई कराई गई। इससे उसकी जान चली गई।
उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने साफ कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। देर शाम तक गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। थाना प्रभारी ने संजय सिंह बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।