{"_id":"6a6f97e6ae8297d1470090f7","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-while-on-a-bike-amethi-news-c-96-1-ame1016-172420-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डंपर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डंपर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत
Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मोहनगंज के शंकरगंज स्थित गड़हरी मोड़ के पास रविवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी और चचेरा भाई घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कटेहटी निवासी तबस्सुम (40) अपने चचेरे भाई सोएब (21) के साथ सात वर्षीय बेटी सिदरा को लेकर रायबरेली जा रही थीं। गड़हरी मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एम्स ले जाते समय रास्ते में तबस्सुम की मौत हो गई। सोएब का उपचार एम्स रायबरेली में चल रहा है, जबकि सिदरा को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कटेहटी गांव में तबस्सुम की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में शोक छा गया। बेटियां इकरा, सिदरा और असरा मां की मौत से सदमे में हैं। पति अकील भी गमगीन हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।