सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women became self-reliant by packing standing spices

Amethi News: खड़े मसालों की पैकिंग कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Women became self-reliant by packing standing spices
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत लोहरता के आजाद महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मसाला का कारोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं खड़े मसालों की पैकिंग कर स्थानीय बाजार में बिक्री कर रही हैं। समूह के मसाले की खुशबू बाजार के साथ आसपास के गांवों में भी फैल रही है।
Trending Videos





ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने सब्जी मसालों के जरिये आर्थिक तरक्की की राह खोज ली है। इसकी शुरुआत एक साल पहले समूह से 30 हजार रुपये लेकर हुई। कानपुर से थोक में खड़े मसाले खरीदे गए। इसके बाद जीरा, लौंग, इलाइची, काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता, बड़ी इलाइची आदि खड़े मसाले की पैकिंग शुरू की। महिलाएं संबंधित एजेंसी के साथ किराने की दुकानों में तैयार सामान की बिक्री कर रही हैं। प्रति महिला प्रतिदिन करीब 300 से 400 रुपये की आमदनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की अध्यक्ष मानी ने बताया कि इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। पिसे सब्जी मसाले के साथ अन्य मसाले तैयार करने की योजना है। बताया कि आजाद महिला स्वयं सहायता समूह का वर्ष 2008 में गठन हुआ। समूह में उनके साथ अमरावती, आशा, पुष्पा, चंद्रावती, माधुरी, मीना, शकुंतला, धर्मावती, कमला व राजकुमारी काम कर रही हैं।


बीसी सखी भी हैं मानी
वर्ष 2021 में मानी बीसी सखी बनीं। मानी ने बताया कि गांववालों को बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस वजह से बहुत से ग्रामीण महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं से कोसों दूर थीं। इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षण लेकर अपना कार्य शुरू किया। इन प्रयासों से ग्रामीणों को अपने ही गांव में बैंकिंग सेवाएं मिलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed