{"_id":"69a09b1828ce1ab63203771a","slug":"worker-dies-after-his-bicycle-is-hit-by-a-bus-amethi-news-c-96-1-ame1002-159826-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस की चपेट में आई साइकिल, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस की चपेट में आई साइकिल, श्रमिक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। पूरबगांव निवासी रजनू सरोज (45) की बृहस्पतिवार देर शाम रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गांव के पास बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बस की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
राधिका के मुताबिक उनके पिता रजनू सरोज ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बस की चपेट में उनकी साइकिल आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस सहित मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी के विवाह से पहले पिता की मौत
रजनू सरोज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी राजकुमारी और भाई काशीराम निशक्त हैं, इसलिए वही परिवार का सहारा थे। 28 अप्रैल को बेटी की शादी की तिथि निर्धारित थी और वह इसकी तैयारियों में जुटे थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत से परिजन गमगीन हैं। पत्नी, भाई और बेटी राधिका का रो-रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
Trending Videos