सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yagyopavit ceremony of 108 boys in Paramahamsa Ashram

Amethi News: परमहंस आश्रम में 108 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yagyopavit ceremony of 108 boys in Paramahamsa Ashram
 टीकरमाफी स्थित परमहंस आश्रम में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में मौजूद बटुक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टीकरमाफी स्थित परमहंस आश्रम में फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से एक दिन पूर्व शनिवार को आश्रम परिसर स्थित श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक महाविद्यालय में नवप्रवेशी 108 ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया।
Trending Videos



टीकरमाफी स्थित आश्रम में प्रबंधक स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 ब्राह्मण बटुकों का विधिवत यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। आचार्यों ने वैदिक रीति से अनुष्ठान पूर्ण कर बटुकों को जनेऊ धारण कराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय श्रद्धालु, बटुकों के माता-पिता और परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने गुरु मंत्र देकर गुरुकुल परंपरा, आचार संहिता और वैदिक संस्कारों का महत्व बताया। बटुकों के अभिभावकों ने अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दान कर परंपरा निभाई और गुरुकुल व्यवस्था के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. जयदेव त्रिपाठी, स्वामी प्रसाद त्रिपाठी, बिजेंद्र सिंह, विद्या शंकर, चंद्रदेव त्रिपाठी, अनिल तिवारी, संजय सिंह, सत्यप्रकाश यादव और जनार्दन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed