{"_id":"69e0bf1f674da5e2a2056843","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-rented-room-in-amethi-police-investigating-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फुल्की का ठेला लगाता था; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फुल्की का ठेला लगाता था; पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में किराये के कमरे में रह रहे संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। वह फुल्की का ठेला लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Anuj Crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में फुल्की का ठेला लगाने वाले युवक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह किराये के मकान में रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
जालौन जनपद निवासी गुड्डू (35) अमेठी शहर में फायर ब्रिगेड के पास किराये के कमरे में रहता था। वह फुल्की का ठेला लगाकर जीवनयापन करता था। उसके साथ रह रहे साले मोहित ने बताया कि गुड्डू करीब दो वर्षों से अमेठी में रहकर काम कर रहा था। लगभग एक माह पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम वह रोज की तरह ठेला लगाकर कमरे पर वापस आया। कुछ देर बाद जब मोहित कमरे में पहुंचा तो गुड्डू जमीन पर गिरे पड़े मिले। यह देख वह घबरा गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आ रहे हैं। अभी तक किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
