फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 students from Gurukul Chotipura achieve remarkable success.

Amroha News: गुरुकुल चोटीपुरा की 12 छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
12 students from Gurukul Chotipura achieve remarkable success.
रजबपुर। गुरुकुल चोटीपुरा की 12 प्रतिभाशाली छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं का चयन शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है।
विज्ञापन


महाविद्यालय की छात्रा मनीषा का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। वहीं डॉ. नंदिनी चटर्जी का चयन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आदर्श संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। इसके अलावा प्रतिभा का चयन उत्तर प्रदेश पीजीटी (प्रवक्ता) पद के लिए हुआ है। यूपी टीजीटी में ओमवती, ओम श्री, प्रियंका उपाध्याय, शिवानी, कृतिका, शिवानी, प्रेरिता और श्वेता ने सफलता प्राप्त की है। वहीं छात्रा सीएच जे गायत्री का चयन तीरंदाजी खेल कोटे से सिविल पुलिस में हुआ है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डॉ. सुमेधा जी एवं समस्त गुरुकुल परिवार ने सभी चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed