सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   194 constables took oath to serve the nation and became part of UP Police.

Amroha News: देश सेवा की शपथ लेकर यूपी पुलिस का हिस्सा बने 194 सिपाही

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
194 constables took oath to serve the nation and became part of UP Police.
विज्ञापन
अमरोहा। नौ माह ही ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 194 रंगरूट सिपाही बन गए। इन्होंने रविवार को भव्य पासिंग आउट परेड में देश सेवा और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान इन नए सिपाहियों के अभिभावक भी इन ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। पास आउट होने वालों में सिपाहियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। जबकि इनमें से 32 सिपाहियों को दूसरे जिले में भेजा गया है। वहीं दूसरे जनपदों से 32 सिपाही अमरोहा पुलिस को मिलेंगे।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया उत्तीर्ण करने वाले चयनित 60 हजार 244 अभ्यर्थियों में से 264 अभ्यर्थियों को अमरोहा ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से 50 महिला सिपाहियों ने मुरादाबाद में ट्रेनिंग की। जबकि एक अभ्यर्थी ने इस्तीफा दे दिया था। अमरोहा पीटीसी में जुलाई 2025 से अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू हुई। नौ माह की आउट डोर और इंडोर की ट्रेनिंग पूरी कराई गई। पासिंग आउट परेड के लिए कई दिन से पुलिस लाइन के मैदान को सजाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में 194 रंगरूटों हिस्सा लिया, जिसमें नोएडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और बाद में उन्होंने परेड की सलामी ली। सर्वांग सर्वोत्तम, इंडोर और आउटडोर टॉपर को सम्मानित भी किया। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी नए सिपाहियों को शपथ दिलाई। पासिंग आउट के दौरान अतिथि दीर्घा में सिपाहियों के परिजन भी मौजूद रहे।
सिपाहियों की टोलियां कदम ताल करते हुए मुख्य अतिथि के सामने से गुजरी तो अतिथि दीर्घा में बैठे परिजन भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। इस दौरान कई अभिभावक को भावुक हो गए और उनकी आखों से आंसू तक बहने लगे। पासिंग परेड के पास मां बाप और भाइयों ने नए सिपाहियों को अपने गले से लगा दिया। पासिंग होने वाले सिपाहियों को अलग अलग थानों में तैनाती दी गई है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
------------------
दीक्षांत परेड एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत : अजय
मुख्य अतिथि नोएडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार ने कहा कि यह दीक्षांत परेड केवल प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आरक्षी को जनसेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की गरिमा को उच्च बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नवआरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता को अपने कार्य का आधार बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल जनता और कानून के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए हर जवान को अपने व्यवहार और कार्यशैली में पारदर्शिता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। एसपी ने सभी नवआरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद पुलिस को अब ऊर्जावान और प्रशिक्षित कर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने नवआरक्षियों से अनुशासन, सेवा भावना और टीमवर्क के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
-----------
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यह आरक्षी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विभिन्न विषय समूहों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट्स ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नितिन कुमार, उज्जवल देशवाल, शिवम सैनी, कमल चौधरी, मोहम्मद इरशाद, रवि कुमार, उज्जवल देशवाल और विशाल कुमार ने विभिन्न समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाह्य विषयों में छविकांत, अंकित कुमार, विनीत, सक्षम गिरी, अंकित कुमार, वंश कुमार यादव, विशाल कुमार, नितिन कुमार, रोहित कुमार और सिद्धार्थ चौधरी ने अलग-अलग समूहों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। परेड कमांडर के रूप में अंकित कुमार प्रथम, उज्जवल देशवाल द्वितीय और विशाल पंवार तृतीय स्थान पर रहे। सर्वांगीण प्रदर्शन में उज्जवल देशवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाह्य विषयों में अंकित कुमार अव्वल रहे। समग्र रूप से सर्वांगीण सर्वोत्तम रिक्रूट का खिताब भी उज्जवल देशवाल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed