{"_id":"69ee78076e5e09512301f9b7","slug":"leopard-cub-seen-sitting-on-a-tree-villagers-panicked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162378-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को गांव अलीपुर कलां के जंगल में एक पेड़ पर तेंदुए का शावक देखा गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुए का शावक पेड़ से उतरकर पेड़ से उतरकर जंगल में ओझल हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को तेंदुए का शावक गांव निवासी जसवंत सिंह के खेत के पास खड़े पेड़ पर बैठा था। तेंदुए की सूचना पर आसपास काम करने वालों लोगों में भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार को भी अलीपुर कलां के पास नहर किनारे एक तेंदुआ खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दिया था। सड़क से गुजर रहे राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा पोषक नहर का किनारा पिछले कई वर्षों से तेंदुए का स्थायी ठिकाना बना हुआ है। तेंदुआ समय-समय पर गांव के आसपास दिखाई देता है और कई बार पशुओं पर हमला भी कर चुका है। इसके बावजूद वन विभाग अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुए का शावक पेड़ से उतरकर जंगल में ओझल हो गया। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X