{"_id":"69ee78bc347dc6fb360a665b","slug":"gas-shortage-consumers-remain-empty-handed-even-after-waiting-in-line-for-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162372-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस किल्लत : घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस किल्लत : घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में गैस की किल्लत बढ़ती जा रहा है। आपूर्ति और बुकिंग को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमरोहा, जोया और गजरौला में गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं और कई बार खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
रविवार को भी जोया स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही लोग एजेंसी खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण बुकिंग, केवाईसी और वाउचर से जुड़े कार्य नहीं हो सके। तपती धूप में महिलाएं और बुजुर्ग बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकांश को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
उपभोक्ता आदिल ने बताया कि वह शुक्रवार को गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पर आए थे। उनके पास वाउचर और डीएसी कोड भी था। लाइन में लगकर वाउचर जमा करने के बाद उसे यह कहकर मना कर दिया गया कि गैस खत्म हो गई है, जबकि उसका वाउचर भी जमा कर लिया गया।
गांव अलिया नेकपुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से 16 किलोमीटर दूर से गैस लेने आ रहे हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है। इसी तरह बाबूखेड़ा निवासी खेमकरन सिंह ने कहा कि वह 11 किलोमीटर दूर से रोज सुबह सिलिंडर लेकर आते हैं, मगर गैस नहीं मिल पाती।
गजरौला प्रभुवन निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह रोज सुबह आठ बजे लाइन में लग जाते हैं, लेकिन गैस की आपूर्ति को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जाती, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। स्थिति और भी खराब तब हो गई जब एजेंसी का कार्यालय बंद मिला। उपभोक्ता बुकिंग और वाउचर के लिए इधर-उधर भटकते रहे, कुछ उपभोक्ता एजेंसी के बाहर बैठे दिखे। सोमवार को गैस वितरण बंद रहने के कारण समस्या और बढ़ सकती है।
00000000
एप न चलने पर गैस के लिए घंटों भटकते रहे उपभोक्ता
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन से चार घंटे लाइन में लगने के बाद सिलिंडर मिल रहा है। रविवार को गोदाम पर एप नहीं चलने के कारण उपभोक्ता कई घंटे तक भटकते रहे।
धनौरा मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेेने के लिए सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ताओं की लाइन लगने लगी। सुबह नौ बजे एजेंसी का कर्मचारी आया। उससे उपभोक्ताओं ने सिलिंडर देने के लिए कहा, लेकिन उसने एप न चलने की बात कही। बसैली निवासी उभोक्ता यामीन नेे बताया कि वह सिलिंडर लेेने के लिए सुबह पांच बजे आकर लाइन में लग गए थे, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली। अतरपुरा के शमीम अहमद ने भी सुबह छह बजे से लाइन में लगने की बात कही। वहीं भैड़ा भरतपुर निवासी नीरज कुमार का कहना था कि 20 किमी की दूरी तय कर सुबह सात बजे लाइन में लग गए, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। अन्य कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। सुबह 9 बजेे से पहले यहां कोई कर्मचारी नहीं आता। काफी देर तक यह कहकर उपभोक्ताओं को यह कहकर परेशान किया जाता है कि एप नहीं चल रहा है। 11 बजेे के बाद वितरण नहीं करता। इस कारण उपभोक्ता खासी परेशानी झेल रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X