सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cage bait, forest guards and traps surround the farm, yet the leopard remains missing.

Amroha News: पिंजरे में चारा... खेत के चारों ओर जाल और वन विभाग का पहरा, फिर भी तेंदुआ लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cage bait, forest guards and traps surround the farm, yet the leopard remains missing.
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। शहवाजपुर गांव में खेत में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाकर बकरी बांधी। खेत के चारों ओर जाल लगाया और कैमरे लगाने के बाद निगरानी के लिए खुद भी पहरा दिया। इतनी कोशिश के बाद भी तेंदुए लापता हो गया। 36 घंटे बाद बाद वन विभाग की टीम वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ ही वन विभाग के प्रति रोष है।
Trending Videos

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर तेंदुए को बैठे देखा था। करीब पंद्रह मिनट बाद तेंदुआ पेड़ से कूदकर पास के सेम की फसल वाले खेत में जा छिपा। इस दौरान तेंदुए ने एक कुत्ते को भी मार डाला। सूचना पर डिडौली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया। वन विभाग ने खेत के तीन ओर जाल बिछाया और पिंजरा लगाकर उसमें बकरी भी बांधी। रात में निगरानी के लिए दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। पूरी रात वन कर्मी और ग्रामीण मिलकर तेंदुए की तलाश में डटे रहे, लेकिन उसकी कोई हलचल नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी दिनभर इंतजार किया गया, मगर तेंदुआ नजर नहीं आया। दोपहर में वन विभाग की टीम वापस लौट गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। वन उप क्षेत्रीय अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि संभावना है कि तेंदुआ रात के समय खेत से निकलकर कहीं और चला गया हो, क्योंकि वह पिंजरे के पास नहीं आया। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर पिंजरा पांच दिन तक वहीं लगा रहेगा और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
तेंदुए के गायब होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों को डर है कि तेंदुआ आसपास के खेतों या जंगल में छिपा हो सकता है और कभी भी हमला कर सकता है। डीएफओ ने ग्रामीणों से रात के समय खेतों में न जाने और बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed