सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   48,000 Man-Days Generated under MGNREGA in April

Amroha News: मनरेगा के तहत अप्रैल में 48 हजार मानव दिवस सृजित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
48,000 Man-Days Generated under MGNREGA in April
विज्ञापन
अमरोहा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अप्रैल माह में 48 हजार मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इस अवधि में जिले की 576 ग्राम पंचायतों में पात्र लोगों को काम दिया जाएगा। योजना की राशि मंजूर हो चुकी है, जिससे रोजगार के साथ गांवों में विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
Trending Videos

पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार ने बताया कि फिलहाल नई योजना लागू नहीं हुई है, इसलिए मनरेगा के तहत ही कार्य कराए जा रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा एक दिन किया गया कार्य एक मानव दिवस माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति 10 दिन काम करता है तो उसे 10 मानव दिवस में गिना जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 100 दिन रोजगार देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनरेगा में एक दिन की मजदूरी 237 रुपये निर्धारित है। जिले में करीब 70 हजार लोग पंजीकृत हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव प्रस्ताव तैयार कर कार्यों का चयन करते हैं। योजना के तहत रास्तों का निर्माण, तालाबों की खुदाई और वर्षा जल संचयन जैसे कार्य कराए जा सकते हैं। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ गांवों में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed