{"_id":"69dbfc87467f02565a02e41a","slug":"lpg-crisis-persists-long-queues-at-agencies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161447-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रसोई गैस का संकट बरकरार, एजेंसियों पर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रसोई गैस का संकट बरकरार, एजेंसियों पर लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत लगातार बनी हुई है। हसनपुर, मंडी धनौरा, गजरौला और नौगावां सादात सहित सभी क्षेत्रों में हालात एक जैसे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही हैं और लोग बुकिंग व सिलिंडर के लिए रोजाना चक्कर काटने को मजबूर हैं।
इसी बीच जोया स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से सिलिंडरों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। दूरदराज के गांवों से उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन स्टॉक खत्म की सूचना के साथ उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता लगातार दो दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे उनमें रोष भी बढ़ता जा रहा है। नौ अप्रैल को एजेंसी पर 360 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई थी, लेकिन भारी मांग के चलते 10 अप्रैल को दोपहर तक ही पूरा स्टॉक समाप्त हो गया। इसके बाद से अब तक नई खेप नहीं पहुंचने के कारण संकट और गहरा गया है।
एजेंसी के मैनेजर रिजवान ने बताया कि बढ़ती मांग और सप्लाई में देरी के चलते यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडरों की अगली खेप मंगलवार तक आने की संभावना है और तब स्थिति सामान्य हो सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। गैस की किल्लत का सीधा असर घरेलू रसोई पर पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि घरों में गैस का बैकअप खत्म हो चुका है। विशेष रूप से महिलाओं को अब मिट्टी के चूल्हों पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे धुएं और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और इस तरह की समस्या दोबारा न हो।
Trending Videos