{"_id":"69dbfa8ddec954b683039780","slug":"conveyed-a-message-of-humanity-and-benevolence-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161425-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंसानियत और भलाई का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंसानियत और भलाई का दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला दरबार मीरा खां स्थित इमाम बारगाह में मरहूम सैय्यद आदिल रजा के चेहल्लुम के मौके पर मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर कर्बला का वाकया सुना और मरहूम को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना अहसन अख्तर सरोश ने इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा इंसान वही होता है जो समाज के काम आए और खुद को हर तरह की बुराइयों से दूर रखे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस्लाम इंसान को ऊंचे अखलाक और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है। मौलाना ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की परवरिश पर विशेष ध्यान दें और उन्हें बचपन से ही अच्छे संस्कार दें, ताकि वे भविष्य में एक सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि आज की अच्छी परवरिश ही कल के बेहतर समाज की नींव रखती है।
मजलिस की शुरुआत रिवायती मर्सियाख्वानी से हुई, जिसमें सैय्यद सिब्ते सज्जाद ने मर्सिया पेश किया। मर्सिया सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो गया। अंत में मरहूम सैय्यद आदिल रजा की रूह की मगफिरत के लिए फातिहा ख्वानी की गई और दुआएं की गईं।
इस मौके पर अधिवक्ता इब्ने हैदर, पायम्बर नकवी, जिया हैदर नकवी, शाहनवाज हैदर आबिदी, नवाब मुराद अली खान, आदिल नकवी फैजी, शहवार तकवी, सलीम सज्जाद, शाने हैदर बेबाक, शोएब रजा, रजा आबिदी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos