{"_id":"69dbfb70a878ee6ff90dc88f","slug":"rukmani-cricket-academy-red-wins-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161437-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की जीत, नीतीश-उवैस की पारी रही शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की जीत, नीतीश-उवैस की पारी रही शानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम को 22 रन से हरा दिया। मो. उवैस प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि यश को बेस्ट बल्लेबाज और रुद्र चौधरी को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड टीम ने 30 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। शुरुआत खराब रहने के बाद नीतीश ने 45 रन, अम्मार ने 21 रन और मो. उवैस ने 34 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को संभाला। ब्लू टीम की ओर से हमजा तुर्क ने तीन विकेट लिए।
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान हमजा तुर्क 11 रन बनाकर उवैस का शिकार बने। हालांकि यश ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 70 गेंदों में 53 रन बनाए और आयुष ने 29 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। रुक्मणी एकेडमी रेड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ब्लू के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। रुद्र चौधरी ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके और मैच का रुख बदल दिया। पूरी टीम 28.2 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
कोच हसीन बादशाह ने नीतीश की संयमित बल्लेबाजी और गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की, वहीं उवैस को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
Trending Videos