सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   55-year-old Ramveer secured first place in the discus throw.

Amroha News: 55 साल के रामवीर ने चक्का में पहला, गोला फेंक में पाया दूसरा स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
55-year-old Ramveer secured first place in the discus throw.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राम कुआखेड़ा के रहने वाले रामवीर सिंह 55 साल की उम्र में भी किसी युवा से अधिक सक्रिय है। उन्होंने नौ से 11 अप्रैल तक दिल्ली में हुई एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर डिस्कस थ्रो में पहला व गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रामवीर सिंह की उपलब्धि पर ग्रामीणों व परिजनों में खुशी का माहौल है। गांव में एथलेटिक्स एकेडमी ने उनका स्वागत किया है।
Trending Videos

रामवीर सिंह को शुरू से ही खेलों के प्रति जुनून रहा है। पिछले साल वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर डिस्कस व गोला फेंक में पहला स्थान प्राप्त कर रामवीर सिंह का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। दिल्ली में नौ से 11 अप्रैल तक हुई प्रतियोगिता में रामवीर सिंह ने डिस्कस थ्रो में पहला व गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनको आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। रविवार को गांव आने पर ग्रामीणों व खेल एकेडमी ने उनको सम्मानित किया। इस मौके पर कोच हरवेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, नरेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed