सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6840 people benefited from the Mega Legal Aid Camp.

Amroha News: मेगा विधिक सहायता शिविर में 6840 लोगों को मिला लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
6840 people benefited from the Mega Legal Aid Camp.
छात्रा को सम्मानित करते प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार व अन्य न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत सूचन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पहली बार व्यापक स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्री-कैंपों में करीब 6840 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। कार्यक्रम का शुरुआत उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार ने दीप जलाकर की थी।
Trending Videos

जनपद में आयोजित 37 मिनी कैंपों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन सुनिश्चित किया गया, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचा। कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार (इलाहाबाद उच्च न्यायालय) के हाथों लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकानों की चाबियां और अन्य लाभ वितरित किए गए। इस दौरान कई लाभार्थियों की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने उन्नत बीज वितरित किए, युवाओं को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई।
जिला जज विवेक ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय माधुलिका चौधरी ने इसे व्यवस्था की नई नींव बताते हुए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
इस दौरान अपर जिला जज/नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह, न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक अभिषेक कुमार व्यास के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का समस्त स्टाफ व एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एडीएम गरिमा सिंह मौजूद रहे।
---------------
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बच्ची को कराया अन्नप्राशन
वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति, द्वारा छह माह की बच्ची गौरिश पुत्री कोमल को पहली बार अन्न (अन्नप्राशन) ग्रहण कराया गया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed