सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar after MLA's car collides with bike

Amroha News: विधायक की कार से बाइक टकराने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar after MLA's car collides with bike
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। अमरोहा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर शराब के नशे में दो युवकों की बाइक भाजपा विधायक राजीव तरारा की गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी टकराने पर युवकों की विधायक के सुरक्षाकर्मी से कहासुनी होने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि युवकों ने विधायक की गाड़ी पर पीछे से पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

धनौरा विधायक राजीव तरारा रविवार की रात अमरोहा दिशा की ओर जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास उनकी गाड़ी में पीछे से एक बाइक टकरा गई। बाइक टकराने पर विधायक के सुरक्षाकर्मी बाहर आए और दोनों युवकों से विरोध जताया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने उन युवकों के थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि एक युवक ने विधायक की कार पर पत्थर फेंक दिया। इस पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली और दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश मौर्य ने पत्थर फेंकने की बात से इन्कार करते हुए बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। और वहां हंगामा कर रहे थे।
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि विधायक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले में विधायक राजीव तरारा का कहना है कि हमारी कार पर पत्थर फेंके गए। सिपाही की कार्बाइन छीनने की कोशिश की गई। मामले में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed