फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A lover lured away daughter who had been sent to her maternal uncle s house

UP: सुरक्षित समझकर दिल्ली से मामा के घर भेजी थी लाडली, प्रेमी वहीं से ले गया, युवक के खिलाफ हुई FIR

Sun, 09 Aug 2026 10:25 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 09 Aug 2026 10:25 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने 18 वर्षीय बेटी को सुरक्षा के लिए हसनपुर भेजा। आरोप है कि युवक 31 जुलाई को उसे बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
A lover lured away daughter who had been sent to her maternal uncle s house
दिल्ली में पड़ोसी से चल रहा था प्रेम प्रसंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पड़ोस में रहने वाले युवक से बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने 18 वर्षीय बेटी को सुरक्षा के लिहाज से हसनपुर स्थित मामा के घर भेज दिया। आरोप है कि युवक वहां पहुंचा और युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

मूल रूप से रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में किराये पर रहता है। उसने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का दिल्ली में पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर उसने बेटी को हसनपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी उसके मामा के घर भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 31 जुलाई की सुबह युवक हसनपुर पहुंचा और युवती को मामा के घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लगा तो पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed