{"_id":"6a781ff4b15c25e9310752e8","slug":"video-farmers-struggle-to-save-their-crops-from-floods-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से फसलों को बचाने की जद्दोजहद में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। गंगा में आई बाढ़ से न सिर्फ किनारे की फसलों को खतरा है बल्कि तिगरी-ओसीता मार्ग की सड़क से दूसरी तरफ की फसलें भी जद में आ रही हैं। किसान उनको बचाने के लिए फावड़ेे से पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को गंगा का जल स्तर इस कदर बढ़ा कि दूर तक खेतों में फैल गया। बाढ़ का पानी तिगरी सेे कांकाठेर और कांकाठेर से ओसीता जगदेवपुर मार्ग की सड़क पर बनी पुलिया से दूसरी तरफ खेतों में भर रहा हैै। इसके अलावा सेही ने सड़क के नीचेे जगह-जगह बिल बना दिए हैं। उनसे होकर पानी उन खेतों में जाने लगा, जिनमें लोभिया, लौकी, तोरई, करेला आदि सब्जी की फसलों के साथ ही, चारेे की फसलें खड़ी हैं। यह जानकारी खेत मालिकों मोहन सिंह, नेत्रपाल सिंह, अतुल कुमार आदि किसानों को हुई तो वह फावड़े लेकर पहुंच गए। सेही के बिल को बंद करने में जुट गए। जिससे बाढ़ का पानी न जाए। इस दौरान किसानों ने बताया कि करीब दो सौ बीघे में सब्जियों की फसल है। बाढ़ का पानी भर गया तोे उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उनको बड़ा नुकसान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।