{"_id":"69b5c5bda4eda5ff670a0761","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-father-and-his-sons-for-misbehaving-with-a-village-panchayat-officer-and-tearing-up-records-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-159313-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता व अभिलेख फाड़ने में पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता व अभिलेख फाड़ने में पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने व पुलिस में शिकायत करने पर महिला के साथ छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने में पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर निवासी राजपाल सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। स्थानीय ब्लॉक में उनकी तैनाती है। उनका कहना है कि वह 11 मार्च की दोपहर 2.14 बजे सरकारी कार्य से क्षेत्र के गांव बसैली में गए। यहां पर मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भूरे खां के आवास की जियो टैग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे लाभार्थी कलुआ से आवास पूरा करने को कहा। उनका आरोप है कि कलुआ ने आवास का काम पूरा कराने से साफ इन्कार कर दिया।
आरोप है कि उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर सरकार को भला बुरा कहा। जिसका विरोध करने पर उसने अपने बेटों के साथ मिलकर उनके संग अभद्रता की। ग्राम पंचायत अधिकारी का घेराव कर उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। उनके साथ गाली गलौज करने लगे। उनके साथी ने घटना का वीडियो बनाया। जिस पर मोबाइल छीन लिया। उसमें से वीडियो और पुराने जरूरी फोटो डिलीट कर दिए। मोबाइल फेंक दिया। उनसे विभागीय अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो महिला के साथ छेड़खानी के झूठे मामले में फंसा देंगे। वह किसी तरह उनसे बचकर कार्यालय में आए। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कलुआ व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos