सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patience Snaps... Anger Erupts... Road Blockade and Uproar in Hasanpur

Amroha News: टूटा सब्र...फूटा गुस्सा...हसनपुर में सड़क जाम, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Patience Snaps... Anger Erupts... Road Blockade and Uproar in Hasanpur
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। हसनपुर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और बुकिंग में आ रही दिक्कतों से नाराज लोगों ने गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया, किसी तरह जाम खुलवाया। करीब तीस मिनट तक जाम रहा।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति और बुकिंग को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हसनपुर गैस एजेंसी का गोदाम गजरौला मार्ग पर दीपपुर को जान वाले रास्ते के नजदीक बना हुई। गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से गैस वितरित नहीं हुई है। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार की सुबह को गैस जरूर वितरित की जाएगी। इसी उम्मीद में लोग रविवार की सुबह करीब चार बजे से ही गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लग गए। घंटों लाइन में लगने के बाद जब उन्हें मालूम हुआ कि आज भी गैस नहीं वितरित हो सकेगी तो उनका धैर्य जवाब दे गया। करीब आठ बजे लोगों ने जाम लगा दिया। इससे गजरौला हसनपुर मार्ग पर यातायात थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सिलिंडर नहीं मिल रहा। वहीं दूसरी तरफ गैस बुकिंग में भी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण कई घरों में चूल्हे पर खाना पकाने की नौबत आ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया।

--------

-पहले गैस अलीगढ़ स्थित प्लांट से आ रही थी, वहां से गैस मिलने में कुछ परेशानी हुई तो लोनी से गैस मंगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गैस हसनपुर एजेंसी पर पहुंचेगी और उपभोक्ताओं को वितरण किया जाएगा।
--दिनेश गौतम, संचालक हसनपुर गैस एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed