सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic Jams Caused by E-Rickshaws in the City; Commuters and Traders Troubled

Amroha News: शहर में ई रिक्शा की वजह से जाम, राहगीर और व्यापारी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jams Caused by E-Rickshaws in the City; Commuters and Traders Troubled
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के बाजारों में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर से त्योहार के मौसम में जाम की समस्या और ज्यादा हो जाती है। अब नवरात्र और ईद का त्योहार का आ रहा है तो भीड़ और बढ़ेगी। व्यापारियों का कहना है कि ऑटो और ई रिक्शा के लिए मार्ग तय किए जाएं।
Trending Videos

शहर का चाहें मुख्य बाजार हो बिजनौर रोड हो या फिर मंडी चौब पर जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि चौराहों पर पुलिस भी तैनात रहती है लेकिन इसके बाद भी जाम की दिक्कत बनी रहती है। दिन में आए दिन जाम लग ही जाता है। कोट चौराहे से लेकर कोतवाली तक जाम ही जाम मिलेगा। बाजार से निकलना दूभर हो जाता है। मंडी चौब में भी जाम ने व्यापारियों को परेशान कर रखा है। इसके साथ ही राहगीर भी दिक्कत में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए। ऑटो और ई-रिक्शा के मार्ग तय होने चाहिए। इससे काफी हद तक राहत मिलेगी। बाइक भी दौड़ती रहती हैं। प्रशासन को एक पार्किंग स्थल बनाना चाहिए। जिससे बाहर से आने वाले वाहन उसमें खड़े करके लोग अपनी खरीदारी करें। मंडी चौब में वन वे हैं भी तो भी वाहन दोनों तरफ चलते हैं। स्टेट बैंक के आसपास जाम लगा रहता है। बिजनौर रोड पर आने वाले भारी वाहनों को बाईपास से गुजारा जाए।
ई-रिक्शा सवारी बैठाने के लिए कहीं भी खड़े हो जाते है। इससे भी जाम की समस्या बन जाती है। मुख्य बाजार में वन वे कर दिया जाए और छोटी-छोटी गलियों से ई-रिक्शा आते हैं वहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। जिससे वाहन अंदर न आ सकें। आए दिन के जाम से व्यापार पर भी असर पड़ता है। बाजार में आड़े तिरछी बाइक भी खड़ी करने से दिक्कत होती है।
लोग बोले-

शहर में जाम की समस्या ऑटो और ई रिक्शा की वजह से हो रही है। इनके मार्ग तय किए जाएं। मंडी चौब में जाम की एक दिक्कत यह भी है गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। प्रशासन को सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाना चाहिए। -मोहम्मद अबरार, व्यापारी

सड़क किनारे जो जगह-जगह ठेले लगे हैं। ई रिक्शा वाले आगे पीछे चलते हैं यह क्रम से चलें तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। मंडी चौब में वन वे है लेकिन वाहनों को दोनों तरफ से निकाला जाए। स्टेट बैंक चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात हो।
-अवधेश टंडन, व्यापारी


जाम की समस्या का एक ही निदान है कि सख्ती बरती जाए। सब ठीक हो जाएगा। जो गलत तरीके से वाहन चला रहे हैं चाहें वह बाइक हो ई रिक्शा हों या दूसरे वाहन चला रहे हैं उन पर सख्ती की जाए। सब ठीक हो जाएगा। -सौरभ अग्रवाल, व्यापारी

हिंद कॉलेज चौराहे के पास जाम रोकने के लिए बैरियर लगने चाहिए। इससे राहत मिलेगी। -शैलेंद्र सक्सेना, व्यापारी

हिंदू कॉलेज के पास जो जाम लग रहा है। वह ई रिक्शाओं की वजह से है और कोई जाम नहीं है। इनके लिए मार्ग तय हो जाएं। -धीरज खुराना, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed