{"_id":"69b7084185ed34093f0adac6","slug":"in-the-hariom-murder-case-a-warning-was-given-for-indefinite-sit-in-protests-after-march-20-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159395-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हरिओम हत्याकांड में 20 मार्च के बाद बेमियादी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हरिओम हत्याकांड में 20 मार्च के बाद बेमियादी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी हरिओम प्रजापति हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं होने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने नाराजगी जताई है। पार्टी नेताओं ने पुलिस डीआईजी को ज्ञापन भेजकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 20 मार्च तक हथियार बरामद नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय अमरोहा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सलामतपुर निवासी हरिओम प्रजापति 13 फरवरी को कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए निकले थे। नौगावां सादात थानाक्षेत्र के ग्राम मुंडा मुकारी के पास उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में नौगावां पुलिस ने उन्हें अमरोहा के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया कि उपचार के दौरान हरिओम प्रजापति ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में गांव के ही पूर्व प्रधान टिंकू और उसके भाई पिंकू पर गोली मारने का आरोप लगाया था। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 15 फरवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन जिस हथियार से गोली चलाई गई थी वह अब तक बरामद नहीं हो सका है। आरोप है कि हथियार बरामद नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के पूर्व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश बलराज सिंह प्रजापति समेत कई पदाधिकारियों ने मांग की है कि मामले की विवेचना थाना डिडौली से कराई जाए और जल्द से जल्द हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos