{"_id":"6a0a2d2e69fc392d64034fb2","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-teacher-for-allegedly-misbehaving-with-a-retired-police-officer-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-163874-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी से अभद्रता के मामले में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी से अभद्रता के मामले में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्राइमरी स्कूल में सरकारी धन के गबन की शिकायत करने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ शिक्षक ने तहसील परिसर में अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला हीरानगर में रहने वाले चमन सिंह पुलिस के सेवानिवृत प्रोन्नत दरोगा हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ब्लाॅक के गांव दिसौरा के प्राइमरी स्कूल में सरकारी धन के गबन की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। उनकी शिकायत पर अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। चमन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में इस मामले से संबंधित शिकायत करने जिलाधिकारी के पास गया था।
बाहर आने पर प्राइमरी स्कूल दिसौरा के शिक्षक देशराज सिंह ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पेंशनर ने इसकी जानकारी तत्काल एसडीएम को दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि चमन सिंह की तहरीर पर देशराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos